अबरहा का काबा को विध्वंस करने का मक़सद लोगों को उससे विचलित करना था, ताकि वे उस चर्च की ओर तीर्थ यात्रा करें जिसे उसने यमन में बनाया था। मक्का वाले डर के मारे पहाड़ों पर चले गए। अबरहा ने अपनी फौज के साथ प्रवेश किया, और उसके साथ एक बड़ा हाथी था, वह काबा को गिराने के लिए उसकी ओर बढ़ा, लेकिन अल्लाह ने हाथी को आदेश दिया कि वह अपने स्थान से न हिले, चुनाँचे हाथी बैठ गया। लोग उसे मारते थे, लेकिन वह अपने स्थान से हिलने के लिए तैयार न हुआ। अल्लाह ने छोट छोटे पक्षि भेजे जो अपने पैरों में आग की कंकरियाँ उठाए हुए थे, वे अबरहा की फौज को क़त्ल कर रहे थे। इस तरह अल्लाह ने बैतुल हराम को विध्वंस से बचा लिया।